जान हथेली पर रखके रावली महदूद में स्वयं नाले से कचरा निकालने पर मजबूर है लोग
हरिद्वार। सिडकुल से सटे ग्राम रावली महदूद में आज नाले में लोग स्वयं कूदकर कचरा निकालते नजर आए। आये दिन नई-नई बीमारियां जन्म ले रही है। परंतु यहाँ सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा स्वछ भारत यहाँ देखने को नही मिलता है।
ग्राम प्रधान या ग्राम पंचायत सदस्य इसके प्रति कितने जागरूक है इन तस्वीरों से आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं। हालांकि समय समय पर यहाँ की खबरें प्रकाशित होती रहती है।
उसके बावजूद भी कोई समाधान नजर नही आता है। ग्रामीण बताते हैं कि यहाँ सफाई नाम की कोई चीज नही है कूड़े की बू आती है जिससे लोगों को आये दिन कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण स्वयं कूड़ा बीनने पर मजबूर है। इससे लोगों की जान को खतरा है नाले की सफाई मशीन द्वारा होनी चाहिए परंतु यहाँ लोग स्वयं नाले में कूद पड़े हैं। चलिए इसी सवाल के साथ आपको छोड़ जाते हैं कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन?
हर्ष सैनी